Moonga Ratan ( Coral Gemstone)


 

मूंगा रत्न समुद्र में पाई जानी वाली एक वनस्पति है, जिसे मंगल का रत्न माना जाता है। जिन लोगों की कुण्डली में मंगल ग्रह निम्न स्थिति में रहकर अशुभ फल दे रहा होता है। उसे नियंत्रित करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा एक ऐसा रत्न है। जिसे धारण करने से अनेको प्रकार के लाभ प्राप्त होते है। यह रत्न लाल रंग का होता है। मंगल भूमि, मकान, भवन-निर्माण से संबंधित, पुलिस, सेना, प्रशासन क्षमता आदि का कारक होता है। इसलिए यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि जो व्यक्ति इन सब सुखों के अभाव में जी रहा हो वो मूंगा अवश्य धारण करें।

  1.  मूंगा कितने दिन में असर दिखाता है?

मूंगा (मंगल रत्न) - कम से कम 8 रत्ती के मूंगे को कम से कम 6 रत्ती वाले वजन के सोने की अंगूठी में मढ़वाना चाहिए, वजन इससे कम न हो, अधिक हो तो श्रेष्ठ है। अंगूठी के मूंगे का प्रभाव इसे अंगूठी में जड़वाने के दिन से 3 वर्ष 3 दिन तक रहता है, इसके बाद दूसरा नया मूंगा धारण करना चाहिए।

 

  1. मूंगा क्यों धारण करना चाहिए?

कहते हैं कि यदि कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर हो तो उन जातकों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है। इसका रंग लाल, सिंदूरी, गेरुआ, सफेद और काला रंग होता है। ज्योतिषों मुताबिक इस रत्न को पहनने से मंगल की दशा मजबूत होती है। जिससे इस ग्रह के शुभ प्रभावों में वृद्धि होने लगती है।

 

  1. मूंगा कितने रत्ती का पहने?

मूंगा- कम- से-कम 4 से 6,11 या 13 रत्ती का होना चाहिए, परन्तु 5 या 14 रत्ती का कभी नहीं पहनना चाहिए।

 

  1. मूंगा की कीमत कितनी होती है?

भारत में मूंगा रत्‍न की कीमत 600 रुपए प्रति रत्ती से शुरू होती है। अच्‍छी क्‍वालिटी का मूंगा रत्‍न 5000 रुपए प्रति कैरेट में मिलता है।

 

  1. मूंगा कौन सी उंगली में पहनना चाहिए?

इसे आप तर्जनी, मध्यमा या अनामिका अंगुली में धारण कर सकते हैं।

 

  1. मूंगा रत्न कब धारण करना चाहिए?

मूंगा किसी भी शुक्ल पक्ष के मंगलवार को सूर्योदय के एक घंटे बाद दाएं हाथ की अनामिका उंगली में में धारण करना चाहिए

 

  1. मूंगा कौन सी धातु में पहनना चाहिए?

मंगल का रत्न मूंगा सोने या लाल तांबे में और बुध का रत्न पन्ना सोने या कांसा धातु में पहना जाता है.

 

  1. मूंगा ये लोग करें धारण l

कुंडली में कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। मूंगा रत्न की बात की जाए तो ये रत्न मंगल ग्रह से संबंधित है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होता है उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा अमूमन लाल रंग, सिंदूरी या गेरुआ रंग का होता है।

 

For Order Call or Whatsapp @ +91 9458910406

(Navratan Gems & Stones)

Also Contact For Horoscope (Kundali)